
Ranchi : लंबी दूरी की ट्रेनों में एक्सट्रा कोच लगाने की मांग पैसेंजर लंबे समय से कर रहे थे. ऐसे में उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने 6 ट्रेनों में परमानेंट एक्सट्रा कोच लगाने की व्यवस्था की है. जिससे इन ट्रेनों में पहले से ज्यादा पैसेंजर्स सफर कर सकेंगे. वहीं एक्सट्रा कोच लगाये जाने से पैसेंजर्स को लंबी वेटिंग लिस्ट से भी छुटकारा मिल जायेगा.
इसे भी पढें: पटना में उग्र हुआ प्रदर्शन, पैसेंजर ट्रेन को फूंका
इन ट्रेनों में एक्सट्रा कोच
-12885/12886 शालीमार-भोजुडीह-शालीमार आरण्यक एक्सप्रेस में एक एक्सट्रा एसी चेयर कार और दो एक्सट्रा जेनरल चेयर कार कोच लगाये जायेंगे.
-12883/12884 संतरागाछी-पुरुलिया-हावड़ा रूपसी बांग्ला एक्सप्रेस को 18.06.2022 से संतरागाछी और पुरुलिया दोनों से एक एक्सट्रा एसी चेयर कार और दो एक्सट्रा जेनरल चेयर कार कोच जोड़ कर भेजा जायेगा.
-18626/18625 हटिया-पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस में 18.06.2022 से हटिया से और 19.06.2022 से पूर्णिया कोर्ट से एक एक्सट्रा एसी चेयर कार कोच जोड़ा जायेगा.
इसे भी पढें: रामगढ़: उपायुक्त ने कृषि विज्ञान केंद्र मांडू का किया निरीक्षण




