
Ranchi : विनय महतो हत्याकांड मामले के दोनों नाबालिग आरोपियों को बरी कर दिया गया है. दोनों ही आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है. इस मामले में डुमरदगा स्थिति जुवेनाइल कोर्ट ने फैसला सुनाया है. गौरतलब है कि दोनों ही नाबालिग आरोपी सफायर इंटरनेशनल स्कूल की शिक्षिका नाजिया के बच्चे हैं.
इसे भी पढ़ें- बड़कागांव गोलीकांड के पीड़ितों में फिर जगी न्याय की आस, कई अधिकारियों के होश उड़े
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि छात्र विनय महतो की हत्या 5 फरवरी 2016 को सफायर स्कूल परिसर में कर दी गयी थी. जिसके बाद विनय के पिता मनबहाल महतो को देर रात फोन करके कहा गया कि उनके बेटे की तबियत ठीक नहीं है और उसे गुरुनानक स्कूल भेजा गया है. जिसके बाद फिर से उन्हें फोन किया गया और कहा गया कि उसे रिम्स ले जाया गया है. सूचना के बाद जब विनय के पिता रिम्स पहुंचे तो देखा कि विनय स्ट्रेचर पर मृत पड़ा हुआ था. साथ ही वहां पर स्कूल का कोई भी टीचर या स्टाफ मौजूद नहीं था.
इसे भी पढ़ें- विधायक इरफान ने कहा- मंत्री लुईस के डीएनए में गड़बड़ी, मंत्री ने भेजा 15 करोड़ का मानहानि का नोटिस
घटना के बाद विनय के पिता ने उसकी हत्या होने को लेकर मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने जब मामले की जांच की तो यह बात सामने आयी की स्कूल की शिक्षिका नाजिया हुसैन, उसके पति आरिफ अली व उनके दो नाबालिग बच्चे इस हत्याकांड में शामिल है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को जेल भेज दिया.
विनय महतो हत्याकांड की सभी खबरे एक नजर में:-
रांचीः विनय हत्याकांड मामले की सुनवाई 16 जनवरी तक स्थगित, गुरुवार को नहीं हो सकी गवाही
पुण्यतिथि पर विनय को दी गयी श्रद्धांजलि, परिजनों ने कहा हत्यारों को सजा दिलाकर ही लेंंगे दम
विनय महतो हत्याकांड : अदालत ने अभियोजन पर लगाया जुर्माना
खबरें कोर्ट की : विनय हत्याकांड मामले की सुनवाई 5 मई तक स्थगित
खबरें अदालत की : विनय महतो हत्याकांड में अभियोजन पक्ष की ओर से गवाही पूरी
विनय महतो हत्याकांड में अभियोजन की गवाही बंद
खबरें अदालत की : विनय हत्याकांड मामले में दो नाबालिग आरोपियों पर फैसला टला, चार जून को होगी सुनवाई
विनय महतो हत्याकांड : रिपोर्ट नहीं आने से फैसला टला
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




