JharkhandSaraikela

भोजपुरी, मगही, मैथिली, अंगिका व हिंदी को राज्य कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में शामिल करने की मांग

Saraikela: एकता विकास मंच ने हिंदी, भोजपुरी, मगही, मैथिली और अंगिका भाषा को राज्य कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में शामिल करने की मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सांकेतिक धरना दिया.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Corona Update: रांची में 17 मरीज मिलने से राज्य में संक्रमितों की संख्या में बढ़ी, तीसरी लहर की आशंका से इन्कार नहीं

 

मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद मिश्रा ने कहा कि सरकार ने पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाकर हिंदी भाषी लोगों को नियोजन नीति से अलग कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. सोची-समझी राजनीतिक रणनीति के तहत यहां के एक मजबूत और अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्रों को दरकिनार कर दिया गया है. ताकि मगही, भोजपुरी, राष्ट्रभाषा हिंदी, मैथिली, अंगिका भाषा- भाषी वाले का यहां अस्तित्व खत्म किया जा सके. क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में इसको शामिल करने को लेकर एकता विकास मंच आंदोलनरत है. इस दौरान राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर इन भाषाओं को शामिल करने की मांग की है. इसमें मंच के जिलाध्यक्ष कमल सिंह, टीएन मिश्रा, करुणा निधि तिवारी, अनिरुद्ध सिंह, शुभम कुमार, मुन्ना प्रसाद, चंद्रवंशी, कमलेश शर्मा, मीरा देवी मधु प्रसाद, मंजुला देवी, रोमी देवी, गुड़िया देवी, स्वीटी कुमारी आदि शामिल रहे.

Related Articles

Back to top button