
Motihari: जिले में देर रात को आरोपी को पकड़ने गयी पुलिसकर्मियों की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. इसमें दो थानेदार सहित आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं. सभी जख्मी का इलाज अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
मामला अरेराज ओपी थाना के नगर पंचायत जनेरवा का है. बताया गया कि देर रात नगर पंचायत के जनेरवा में मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम गई हुई थी. इसी दौरान पुलिस टीम पर परिजनों व ग्रामीणों ने हमला कर दिया. लाठी-डंडा व ईंट से पुलिस कर्मियों की पिटाई कर दी. ग्रामीणों के हमले में मलाही थाना अध्यक्ष,ओपी थाना अध्यक्ष,महिला सिपाही सहित आधा दर्जन से अधिक पुलिस जवान जख्मी बताए जा रहे है. सभी जख्मी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल मे कराया जा रहा है. पुलिस टीम हमले के आरोपियों पर कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी है.




