JharkhandLead NewsRanchi

बहाली जल्द : मंत्रिमंडल सचिवालय ने न्यायाधिकरण, बोर्ड, निगमों में रिक्तियों का ब्योरा मांगा

Ranchi : झारखंड सरकार के अंतर्गत विभिन्न न्यायाधिकरण, बोर्ड, निगम कार्यालयों के रिक्त पदों पर जल्द ही बहाली प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने ट्रिब्यूनल, बोर्ड, निगम के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों में स्वीकृत पदों व कार्यरत कर्मियों का ब्योरा मांगा है. सभी विभागों को इस संबंध में कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने पत्र भी लिखा है. सचिव ने सारे कार्यालयों में कर्मचारियों से जुड़ी सारी विवरणी देने को कहा गया है. रिक्त पदों की पूरी सूची मांगी गयी है. रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त होने के बाद विभाग की ओर से रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई शुरू की जायेगी. कैबिनेट सचिव ने सारी प्रक्रिया पूरी कर अविलंब रिपोर्ट प्रोफार्मा (प्रारूप) में देने को कहा है. यह बात सामने आ रही है कि इन संस्थाओं में अभी बड़े पैमाने पर रिक्त्यिां हैं जिस वजह से कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है.

इसे भी पढ़ें: मोतिहारी में ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों को पीटा, दो थानेदार सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल

Related Articles

Back to top button