
Ranchi: मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. 2 अगस्त को भी राज्य के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. दो अगस्त के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी और आसपास के जिलों में 6 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. साथ ही, हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश हुई. कहीं कहीं भारी बारिश रिकार्ड किया गया. वर्तमान में राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मानसून की गतिविधि सामान्य बनी हुई है.
सबसे अधिक बारिश 126.2 मिमी लातेहार के बरवाडीह में रिकार्ड की गई. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.6 मिमी गोड्डा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.8 मिमी रांची का रिकार्ड किया गया. जबकि रांची का अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
बता दें कि एक जून से लेकर 31 जुलाई तक सिमडेगा में सर्वाधिक 472 मिमी बारिश रिकार्ड की गई. जबकि सबसे कम 167.6 मिमी पाकुड़ में रिकार्ड की गई है. राजधानी में 361.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई. जबकि 521.7 मिमी बारिश का अनुमान था.




