Crime NewsJharkhandSaraikela

VIDEO : देखिए किस तरह पुलिसवाले के हाथ से शिकायत की कॉपी छीनकर ले गयी महिला

Ranchi: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाने में हुए एक हाइवोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला चीखते-चिल्लाते हुए पुलिसकर्मी के हाथ से पेपर छीन लेती है और पुलिस को खरी-खोटी सुनाते हुए निकल जाती है.

वीडियो में महिला जो कुछ कह रही है उससे इतना तो साफ पता चल रहा है कि पता चलता है कि वह अपनी शिकायत की रिसीविंग कॉपी की मांग कर रही थी और नहीं मिलने पर वह आग-बबूला हो उठी. इसके बाद तो थाना, थानेदार और थाने में मौजूद पुलिसकर्मी एक तरफ और महिला फरियादी एक तरफ.

इसे भी पढ़ें : जिला स्कूल में जुटे 10वीं-12वीं स्कूल के प्राचार्य, 60 फीसदी सिलेबस के साथ बोर्ड परीक्षा लेने पर विमर्श

महिला इतने गुस्से में थी कि उसने महिला पुलिसकर्मी के हाथों से शिकायत की कॉपी छीन ली और वर्दी उतरवाने की धमकी देते हुए चलती बनी. लाचार-बेबस थाना प्रभारी एवं महिला पुलिसकर्मी महिला की हरकत देखते रहे.

फरियादी महिला और उसकी शिकायत के बारे में पुलिस से कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस उक्त महिला की तलाश में जुट गयी है.

स्पष्ट कर दें कि न्यूज विंग वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर रहा है.

इसे भी पढ़ें : नेशनल एथलीट और कोच मारिया को नहीं मिली 1 लाख की सरकारी मदद, पेंशन की लगा रहीं गुहार

Related Articles

Back to top button