Education & CareerJharkhandRanchi

जिला स्कूल में जुटे 10वीं-12वीं स्कूल के प्राचार्य, 60 फीसदी सिलेबस के साथ बोर्ड परीक्षा लेने पर विमर्श

Ranchi: जैक की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के आयोजन को लेकर जिला स्कूल में बैठक हुई. इस बैठक में जिला के 10वीं और 12वीं स्कूल के प्राचार्य शामिल हुए. कोरोना महामारी के मद्देनजर 60 फीसदी सिलेबस के साथ परीक्षाओं के आयोजन पर चर्चा की गयी.

जैक की ओर से आयोजित इस बैठक में प्राचार्यों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. प्राचार्यों से मॉडल प्रश्न पत्रों का वितरण को लेकर भी रिपोर्ट मांगी गयी है. इसके साथ ही फॉर्म भरने की प्रक्रिया और गलती होने पर सुधार की गुंजाइश के साथ कई पहलुओं की जानकारी जैक पदाधिकारियों की ओर से प्राचार्यों को मुहैया कराया गया.

इसे भी पढ़ें : नेशनल एथलीट और कोच मारिया को नहीं मिली 1 लाख की सरकारी मदद, पेंशन की लगा रहीं गुहार

परीक्षा की तैयारियों में जुटा जैक

मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल इन दिनों तैयारियों में जुटा है. सरकारी गाइडलाइन के तहत ही परीक्षा आयोजित होगी. मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2021 के परीक्षार्थी शनिवार से परीक्षा फॉर्म जमा कर रहे हैं.

बिना विलंब शुल्क के 2 से 22 जनवरी तक और विलंब शुल्क के 23 से 30 जनवरी तक फॉर्म ऑनलाइन जमा करने को लेकर जानकारी जैक की ओर से दी गयी है.

जैक के वेबसाइट www.ac.jharkhand.gov.in के माध्यम से आवेदन लिया जा रहा है. अगर किसी परीक्षार्थियों को कोई परेशानी हो उसे स्कूल स्तर पर दूर किया जायेगा. इस बैठक के दौरान इस बाबत भी जानकारियां दी गयी.

इसे भी पढ़ें : झारखंड के पांच आइपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति

Related Articles

Back to top button