Business

Sensex टॉप 10 में शामिल नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 2.30 लाख करोड़ का इजाफा

रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा.

NewDelhi :  सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2,30,219.82 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. सबसे अधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक रहा. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,278.99 अंक या 5.75 प्रतिशत के लाभ में रहा. सप्ताह के दौरान 10 शीर्ष कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज को छोड़कर नौ अन्य के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई.

सबसे अधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक रहा

समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 68,430.18 करोड़ रुपये बढ़कर 7,19,948.29 रुपये पर पहुंच गया. सबसे अधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक रहा. इस दौरान एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 38,484.05 करोड़ रुपये बढ़कर 3,83,771.94 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 34,892.98 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,05,629.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार पूंजीकरण में 33,649.7 करोड़ रुपये का इजाफा

कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार पूंजीकरण में 33,649.7 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 3,39,980.79 करोड़ रुपये रहा। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 22,489.7 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,74,242.93 करोड़ रुपये रही. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 16,285.35 करोड़ रुपये बढ़कर 10,16,239.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 8,810.72 करोड़ रुपये बढ़कर 2,45,363.69 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 5,169.03 करोड़ रुपये बढ़कर 4,92,067.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही

एचसीएल टेक्नोलॉजीज के बाजार मूल्यांकन में 2,008.11 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 2,30,824.35 करोड़ रुपये रहा. इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 17,141.77 करोड़ रुपये घटकर 13,72,017.43 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक्लोलॉजीज का स्थान रहा.

Related Articles

Back to top button