JharkhandPakur

पाकुड़ :  बिहार के दारोगा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है कारण

Pakud :  सुसाइड की प्रवृति अब आला अधिकारियों में भी देखी जाने लगी है. पाकुड़ में एक दारोगा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. दारोगा का नाम रानू कुमार है. जो मूलरूप से बिहार राज्य के सिवान जिले के हैं. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सहित कई आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गये हैं. मामले की छानबीन की जा रही है.

इसे भी पढ़ेंः Sensex टॉप 10 में शामिल नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 2.30 लाख करोड़ का इजाफा

मिली जानकारी के अनुसार मृतक दारोगा ने बीते शनिवार की रात ही आत्महत्या की है. आत्महत्या करने के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. पुलिस सभी संदर्भ को ध्यान में रखते हुए घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ेंः रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी की जमानत याचिका पर फैसला सोमवार को

Related Articles

Back to top button