प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक बार फिर कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे. चिकबल्लापुर में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की मौजूदगी में पीएम नरेंद्र मोदी ने मधुसूदन साईं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन किया. कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए पीएम ने कहा है कि देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी हो गई है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 70 हो गई है. देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 650 हो गई है. उन्होंने कहा कि भारत ने खुद को विकसित बनाने का फैसला कर लिया है. उन्होंने कहा कि देश सबकी भागीदारी से बढ़ रहा है. इस वर्ष चुनावी राज्य कर्नाटक में यह प्रधानमंत्री का सातवां दौरा है.

सबकी भागीदारी से होगा देश का विकास, कर्नाटक में बोले प्रधानमंत्री
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ में देश ने विकसित होने का संकल्प लिया है। कई बार लोग पूछते हैं कि भारत कैसे विकसित बनेगा? इतनी चुनौतियां हैं, इतना काम है, इतने कम समय में पूरा कैसे होगा? इस सवाल का जवाब है- सबका प्रयास। हर देशवासी के साझा प्रयासों से ये संभव होने वाला है।” पीएम ने कहा है कि बीते 9 वर्षों में भारत में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बहुत ईमानदारी से और बहुत कुशलता से काम करने की कोशिश की है। देश में मेडिकल एजुकेशन से जुड़े कई सुधार किए गए हैं.

इसके बाद पीएम मोदी ने बंगलूरू की कृष्णराजपुरा मेट्रो स्टेशन की व्हाइटफील्ड (कादुगोडी) लाइन के 13.71 किलोमीटर लंबे हिस्से के दूसरे चरण का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने मेट्रो ट्रेन में यात्रा भी की और इस दौरान मेट्रो ट्रेन के कई कर्मियों वे अन्य लोगों से बात भी की. इस मेट्रो लाइन के निर्माण पर 4250 करोड़ रुपये की लागत आई है. पीएमओ ने एक बयान में कहा, इस मेट्रो लाइन का उद्घाटन बंगलूरू में यात्रियों को एक स्वच्छ, सुरक्षित, तेज और आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करेगा और शहर में यातायात की भीड़ को कम करेगा.
इसके बाद पीएम मोदी दावणगेरे के जिला मुख्यालय में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के तहत एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. दावणगेरे के भाजपा सांसद जीएम सिद्धेश्वर के अनुसार, रैली में कुल 10 लाख लोगों के भाग लेने की उम्मीद है. इसको लेकर जीएमआईटी कॉलेज के बगल में 400 एकड़ भूमि में पंडाल लगाया गया है.