
Giridih: बारातियों से भरी गाड़ी सुंलतन खो कर पलट गई है. जिसमें कुछ लोग गाड़ी के नीचे दब गए हैं. करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं. गाड़ी के नीचे दबे लोगों को किसी तरह स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल कर इलाज के लिए स्वास्थ केंद्र भिजवाया. घटना मंगलवार की अहले सुबह चार बजे की बतायी जा रही है. बरातियों से भरी गाड़ी तिसरी के पंडरिया गांव से पपीलो गांव जा रही थी. इसी दौरान ये घटना हुई. बताया जा रहा है कि बारात गाड़ी का ड्राइवर नशे में था.

ग्रामीणों का आरोप, सोई रही पुलिस
ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार फोन किए जाने के बाद भी तिसरी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. ग्रामीणों ने बताया कि थाने से कहा गया कि थाना प्रभारी सोए हुए हैं. सुबह आठ बजे उठने के बाद वो घटनास्थल जाएंगे.




