
Jamshedpur : टाटा मोटर्स कर्मचारियों के वैरिएबल डिअरनेस अलाउंस (डीए) में 108 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है. यह बढ़ोतरी एक जून से प्रभावी मानी जायेगी. टाटा मोटर्स की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार फरवरी, मार्च और अप्रैल माह का औसत कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स 8298 प्वाइंट रहा है. फरवरी में इंडेक्स 8217, मार्च में 8283 और अप्रैल माह में 8394 रहा. पिछली तिमाही का कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स 8244 रहा था. इस तरह फरवरी से लेकर अप्रैल तक की तिमाही में कुल 54 प्वाइंट की बढ़ोतरी हुयी है. एक प्वाइंट दो रुपये का होता है. इस तरह इस तिमाही में वीडीए में 108 रुपये की बढ़ोतरी हुयी है. वीडीए में अगला रिवाइज एक सितंबर से होगा. वह मई, जून और जुलाई माह के कंज्यूमर इंडेक्स के आधार पर तय होगा. उल्लेखनीय है कि वीडीए, ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर तय होगा है और यह इंडस्ट्रियल वर्कर को देय होता है.




