
Ranchi: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी उषा मार्टिन के एमडी राजीव झवर (Rajeev Jhawar) की अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई. हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने राजीव झांवर के खिलाफ पीड़क करवाई पर रोक 22 मार्च तक जारी रखी है. अगली सुनवाई 22 मार्च को होगी. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता सुमित गाड़ोदिया ने पैरवी की. वहीं ईडी की ओर से अधिवक्ता एके दास ने पैरवी की. मामले को लेकर ईसीआईआर 2/ 2021 दर्ज किया है. उषा मार्टिन को घाटकुड़ी, पश्चिम सिंहभूम स्थित विजय टू में आयरन ओर के लिए कैपटिव माइनिंग का काम मिला था. आरोप है कि कंपनी ने कोयले का इस्तेमाल अपने लिए करने की बजाय उसे मार्केट में बेच दिया. मामले को लेकर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है.
इसे भी पढ़ें: अवैध खनन मामला: सुनील यादव की जमानत पर HC में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित




