NEWS

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन

Lucknow :  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज देहांत हो गया. 89 साल की आयु के बिष्ट का दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था. चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. वह पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर इलाजरत थे. एम्स के अनुसार उन्होंने आज यानी सोमवार सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर दुनिया से विदा लिया.

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पिता के निधन की सूचना दे दी गई है. बता दें कि यह खबर मुख्यमंत्री योगी को दी गई, तब वह कोरोना संकट पर बनी टीम-11 के अधिकारियों के साथ बैठक कर थे. खबर मिलने के बाद भी मीटिंग को रोका नहीं गया है. खबर लिखे जाने तक पिता के अंतिम संस्कार में योगी के जाने की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है.

कई दिनों से बीमार थे बिष्ट

सूत्रों से मिली खबर के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को किडनी और लिवर की बीमारी से जूझ रहे थे. अधिक स्थिति बिगड़ने पर उन्हें 13 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था. यहां गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी. लेकिन आज सुबह  10 बजकर 40 मिनट पर उनका निधन हो गया.

वन अधिकारी रहे थे बिष्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते थे. वे उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में सेवानिवृत्त हुए थे. उसके बाद से ही वे अपने गांव में रह रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button