
Kabul : अमेरिका ने बुधवार को तालिबान के लड़ाकों पर हवाई हमला किया. दक्षिणी हेलमंद प्रांत में अफगान सेना पर हुए हमले के बाद अमेरिकी सेना ने पिछले 11 दिनों में पहली बार कार्रवाई की है. एक अमेरिकी सैन्य प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.
अफगानिस्तान में अमेरिकी बलों के प्रवक्ता सोनी लेगेट ने कहा कि चार मार्च को हेलमंद के नहर-ए-सराज में मौजूद तालिबान लड़ाकों के खिलाफ अमेरिकी सेना ने हवाई हमले किए जो एक जांच चौकी को निशाना बना रहे थे. लेगेट ने ट्वीट किया कि तालिबान के हमले के बाद जवाबी कार्रवाई की गयी.
मेरिका और तालिबान के बीच 29 फरवरी को हुआ शांति समझौता 48 घंटे भी नहीं टिक पाया. अब कुछ ही दिनों में माहौल इतना बिगड़ गया है कि अमेरिका ने बुधवार तालिबानी लड़ाकों पर एयरस्ट्राइक की है. अमेरिका फोर्स ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में की है, जहां पर तालिबान का एक बड़ा अड्डा था.

इसे भी पढ़ें : #Kabul : तालिबान के हमले में 20 आर्मी और पुलिस के जवानों के मारे जाने की खबर
तालिबानी लड़ाकों का अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों पर हमला, 20 की मौत
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, अमेरिकी सेना ने इस बारे में जानकारी दी है. अमेरिका ने ये कार्रवाई तब की है जब तालिबानी लड़ाकों ने बुधवार तड़के अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों पर हमला किया था और इसमें 20 की मौत हो गयी थी.अमेरिका और तालिबान में हुए शांति समझौते के बाद जब अफगानिस्तान ने कुछ लड़ाकों को रिहा करने से इनकार कर दिया तो मामला बिगड़ गया. इसके तुरंत बाद तालिबान समझौते से अलग हुआ और बुधवार को हमला करना शुरू कर दिया. तालिबानी लड़ाकों के द्वारा किए गए हमले में 20 अफगानी सुरक्षाबल मारे गये. तालिबान की ओर से कुंदूज इलाके में तीन आर्मी पोस्ट पर हमला किया गया था, जहां पर अफगान आर्मी और पुलिस के जवान मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : #Nirbhaya_Case : राष्ट्रपति ने चौथे दोषी पवन की दया याचिका भी खारिज की, फांसी से बचने के सारे रास्ते बंद
डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर की थी बात
तालिबान की ओर से हमला तब किया गया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तालिबानी नेता से फोन पर बात की थी. मंगलवार देर शाम को डोनाल्ड ट्रंप ने तालिबान के डिप्टी लीडर मुल्ला अब्दुल गनी से फोन पर बात की और 10 मार्च से शुरू हो रही डील में साथ आने को कहा. व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डोनाल्ड ट्रंप ने जानकारी दी थी कि उनकी और तालिबानी नेता की बातचीत सफल रही है, वह हिंसा को छोड़ने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इसी बयान के कुछ देर बाद तालिबान ने एक्शन शुरू कर दिया.
इसे भी पढ़ें : #Hate_Speech : नेताओं पर FIR की मांग वाली याचिका पर उच्च न्यायालय में छह को सुनवाई, SC का आदेश




