KodermaLead NewsNEWS

कोडरमा में कच्चे मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत

Koderma: कोडरमा थाना अंतर्गत वृंदा गांव में एक कच्चा मकान की दीवार गिरने और उससे दबने से महिला की मौत हो गयी. शुक्रवार की सुबह पुआल निकालने के दौरान अचानक दीवार महिला के ऊपर गिर जाने से दबकर महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान लीलावती देवी (उम्र 45 वर्ष, पति दिनेश्वर रजक, ग्राम वृंदा) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह अपने कच्चा घर से पुआल निकालने के दौरान अचानक दीवार उसी के ऊपर गिर गयी. महिला की सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई. सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को मिलने के बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया.

Related Articles

Back to top button