JharkhandLead NewsRamgarhTOP SLIDER

भारतमाला प्रोजेक्ट के लिए रामगढ़ के 9 गांवों में ली जायेगी जमीन, तीन सप्ताह में मांगी गयी आपत्ति

Ranchi. भारतमाला प्रोजेक्ट (चरण-2, लॉट-9, पैकेज-3) के लिए रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण किया जायेगा. इस क्रम में 676.0920 एकड़ जमीन प्रोजेक्ट के लिए ली जानी है. इस संबंध में सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है. रामगढ़ के जिन गांवों में अधिग्रहण होगा, उसके जमीन मालिक नोटिफिकेशन जारी होने के 3 सप्ताह के भीतर अपनी आपत्ति जिला भू- अर्जन पदाधिकारी के पास दर्ज करा सकते हैं. जमीन मालिक की आपत्तियों को सुने जाने के बाद ही जमीन के मसले पर आगे कार्रवाई होगी.

 

इन गांवों में होगा अधिग्रहण

सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक रामगढ़ के मांडु ब्लॉक के बडकाचुंबा सहित अन्य गांवों में भी जमीन अधिग्रहण होगा. बड़काचुंबा, बोंगाबार, बुमरी, छोटकी डुंडी, दिगवार, हरवे, जोबला, करमा और सण्डी उर्फ तिलैया गाँव इस लिस्ट में हैं. इन गांवों में ली जाने वाली अधिकांश जमीन की प्रकृति कृषि योग्य, परती, जंगल, निजी, गैर मजरूआ परती के अलावा सरकारी भी है. कुछ के मकान भी टूटेंगे.

 

वाराणसी से कोलकाता के बीच एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेस वे

मंत्रालय के मुताबिक भारतमाला प्रोजेक्ट-2 के तहत वाराणसी से कोलकाता तक 4/6 लेन (ग्रीन फील्ड) एक्स्प्रेस कंट्रोल एक्सप्रेस वे का निर्माण होना है. यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में इस प्रोजेक्ट के तहत अधिग्रहण हो रहा है.

Related Articles

Back to top button