National

अमेरिका-ईरान तनावः अमेरिका ने कतर में की एफ-22 लड़ाकू विमानों की तैनाती

Washington: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव घटने का नाम नहीं ले रहा है. एक ओर अमेरिका ने ईरान पर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगा दिये हैं तो दूसरी तरफ वह उसे घेरने के लिए सैन्य तैयारियां भी बढ़ा रहा है. पेंटागन ने पहली बार एफ-22 रैप्टर स्टील्थ लड़ाकू विमानों को कतर में तैनात किया है. यह जानकारी अमेरिकी सेना ने दी. कतर में लड़ाकू विमानों की तैनाती को अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – NewsWing की खबर पर हुई जांच, DK पांडेय की पत्नी की जमीन की रजिस्ट्री गलत, रद्द होगी जमाबंदी

अमेरिकी वायुसेना ने दी जानकारी

अमेरिकी वायु सेना के मिलिटरी कमांड ने अपने बयान में कहा कि अमेरिकी सेना और उसके हितों की रक्षा के लिए यह तैनाती की गयी है. हालांकि बयान में इस बात की जानकारी नहीं दी गयी है कि कितने विमानों की तैनाती की गयी है.

इसे भी पढ़ें – दलाई लामा ने कहा, कोई महिला अगर मेरे बाद दलाई लामा बने तो वह आकर्षक हो

सेना की तैनाती बढ़ा रहा अमेरिका

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बाद से ही अमेरिका मध्य पूर्व में अपनी सेना की तैनाती बढ़ा रहा है. अमेरिका के  लड़ाकू विमान कतर की राजधानी दोहा के बाहर अल उदीद एयर बेस पहुंचे चुके हैं. एक रक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि लड़ाकू विमान मध्य पूर्व में नयी सेनाओं की पहले से घोषित तैनाती का हिस्सा हैं, जिसका उद्देश्य पूरे क्षेत्र, विशेष कर इराक और सीरिया में अपनी सेना की रक्षा के लिए अमेरिका की क्षमता को बढ़ावा देना है, जहां अमेरिकी सेना ईरान समर्थित आतंकियों के साथ लड़ाई में खड़ी है.

इसे भी पढ़ें – पूर्व IPS संजीव भट्ट की पत्नी श्वेता भट्ट के नाम एहसान जाफरी की बेटी का पत्र

अमेरिका द्वारा मल्टिपार्टी न्यूक्लियर डील 2015 से हाथ खींचने और ईरान पर प्रतिबंध लगाने के बाद दोनों देशों में तनाव अपने चरम पर है. पिछले हफ्ते यह तनाव उस समय और बढ़ गया, जब ईरान ने अमेरिका के मानव रहित ड्रोन को मार गिराया. इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर स्ट्राइक करने का आदेश दिया था, जिसे बाद में वापस ले लिया गया.

इसे भी पढ़ें – यूपी  : योगी सरकार ने 17 अति पिछड़ी जातियों को SC का दर्जा दिया, 14 फीसदी वोटबैंक साधने की कोशिश

Related Articles

Back to top button