
Mumbai : बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini ) अपनी खूबसूरती की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं. महाराष्ट्र के मंत्री ने उनके गाल के बारे में ऐसी टिप्पणी की है जिस पर विवाद खड़ा हो गया है. जानकारी हो कि इससे पहले बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने भी सड़कों की तुलना हेमा मालिनी के गालों से की थी लेकिन लालू की टिप्पणी पर ऐसा कोई विवाद खड़ा नहीं हुआ था.
अभी ताजा मामले में महाराष्ट्र के मंत्री और वरिष्ठ शिवसेना नेता गुलाबराव पाटिल ने भी अपने विधान सभा क्षेत्र जलगांव जिले की सड़कों की तुलना हेमा मालिनी के गालों से कर दी है. इस मामले पर राज्य के महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए मंत्री से अपने बयान पर माफी मांगने को कहा. हालांकि, राज्य के महिला आयोग के कड़ा रुख अपनाए जाने के बाद मंत्री ने अपने बयान पर माफी मांगी है.
इसे भी पढ़ें :JPSC मामले पर बोले सीएम, कमजोर बच्चे आगे आए हैं तो मनुवादियों के पेट में हो रहा है दर्द
विरोधियों को दे डाला चैलेंज
पाटिल की कथित टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. मंत्री ने कथित टिप्पणी हाल में जिले के बोधवाड़ नगर पंचायत चुनाव के दौरान एक चुनावी बैठक को संबोधित करने के दौरान की. अपने भाषण के दौरान पाटिल ने अपने विरोधियों को उनके विधान सभा क्षेत्र का दौरा कर वहां अच्छी गुणवत्ता वाली सड़कें देखने को कहा.
इसे भी पढ़ें :JPSC मामले में घिरी सरकार, कहा- परीक्षा संचालन में ब्लैक लिस्टेड कंपनी का रोल नहीं, डीसी पर थी जिम्मेदारी
ये कहा मंत्री ने
कई वर्षों तक जलगांव सीट से विधायक रहे भाजपा के पूर्व नेता एकनाथ खडसे पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए राज्य के जलापूर्ति मंत्री पाटिल ने कहा, ‘जोकि 30 सालों तक विधायक रहे, उन्हें मेरे विधान सभा क्षेत्र में आकर सड़कों को देखना चाहिए. अगर ये हेमा मालिनी के गाल जैसी नहीं हैं तो मैं इस्तीफा दे दूंगा.’
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : Panama Papers Leak Case में बच्चन परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, ED के फंदे में ऐश्वर्या राय
महिला आयोग ने लिया संज्ञान
वहीं, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने मंत्री पाटिल की टिप्पणी का संज्ञान लिया और अपनी टिप्पणी पर माफी नहीं मांगने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी. हालांकि, राज्य के महिला आयोग के कड़ा रुख अपनाए जाने के बाद मंत्री ने अपने बयान पर माफी मांगी है.
इसे भी पढ़ें :ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान ने अर्सलान गोनी संग रिश्ते को किया ऑफिशियल!




