
Ranchi: भारतीय वन सेवा के अधिकारी राजीव लोचन बक्शी को सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के निदेशक पद से मुक्त कर दिया गया है. वे यहां प्रभार पर सेवा दे रहे थे.
इसे लेकर कार्मिक, प्रशासनिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. बक्शी अब वन संरक्षक के पद पर काम करते रहेंगे. इसके अलावा वे झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सदस्य सचिव भी होंगे.
इसे भी पढ़ें : पिठोरिया हत्याकांड: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल:




