
Patna: बिहार पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है जिसमें पहले चरण के लिए नामांकन और नाम वापसी की समय सीमा खत्म हो चुकी है आपको बता दें कि पहले चरण में 830 ग्राम कचहरी पंच और 26 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं. पहले चरण के चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच और सैंपल देने का काम शुरू हो चुका है.
इसे भी पढ़ें : बिहार में वायरल बुखार का कहर, NMCH में 3 और बच्चों ने गंवाई जान
आयोग के मुताबिक पहले चरण के 10 जिलों के 12 प्रखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के पंच के 2233 पदों में 830, जिला परिषद के 22 में से एक, पंचायत समिति सदस्य के 195 पदों में से एक पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन किया गया है. आयोग के अनुसार ग्राम कचहरी के कुल 2233 पदों में से 71 पदों व ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 2233 पदों में से एक पद के लिए कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया इस कारण इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है.
आपको बता दें कि बिहार पंचायत चुनाव में नामांकन का दौर जारी है तीसरे चरण में 35 जिलों के 50 प्रखंडों में 6 पदों के लिए चुनाव होगा इस चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होगी 22 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे 25 सितंबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा होगी और 27 सितंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे.
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली, महाराष्ट्र और UP से 6 आतंकी गिरफ्तार




