
Luknow : उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना के शुरूआती रूझान में भाजपा चार सीटों पर आगे चल रही है, वहीं एक-एक सीट पर समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी तथा निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं.
प्रदेश की सात विधानसभा सीटों के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ जिनमें से छह सीटें पिछले चुनाव में भाजपा ने जीती थीं. अभी तक प्राप्त रूझानों के अनुसार चार सीटों पर भाजपा आगे, जबकि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी एक-एक सीट पर आगे चल रहे हैं. शुरुआती रूझान में यह बढ़त एक से दो हजार वोटों के बीच है.
इसे भी पढ़ेंः मप्र उपचुनाव : भाजपा को 14 सीटों पर बढ़त, कांग्रेस पांच पर और बसपा एक सीट पर आगे
भाजपा की उषा सिरोही बुलंदशहर सीट से आगे चल रही हैं, जबकि टूंडला सीट से पार्टी के प्रत्याशी प्रेमपाल डांगर आगे चल रहे हैं. वहीं बांगरमऊ से सत्तारूढ़ पार्टी के श्रीकांत कटियार और देवरिया से सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी आगे चल रहे हैं. निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह मल्हनी सीट पर सपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं.
भाजपा प्रत्याशी नौगांव सादात सीट और घाटमपुर सीट पर पीछे चल रहे हैं. उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को मतदान हुआ था और मतगणना मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गयी.
इसे भी पढ़ेंः बिहार अपडेटः तेजप्रताप पिछड़े, शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा को बढ़त




