
Lohardaga : एसपी प्रियदर्शी आलोक के निर्देश पर जिले भर के पुलिस पदाधिकारियों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें विशेषज्ञों द्वारा पुलिस पदाधिकारियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया गया कि वह अपने आप को शारीरिक और मानसिक रूप से कैसे स्वस्थ रख सकते हैं. उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा सहित अन्य रोगों से बचाव को लेकर उन्हें क्या करना चाहिए. विशेषज्ञों ने पुलिस पदाधिकारियों को बताया कि वह नियमित रूप से चिकित्सकीय परीक्षण कराते रहें. समय-समय पर उच्च रक्तचाप, मधुमेह आदि की जांच कराएं. जिससे कि वह समय रहते बीमारियों से बच सकें.
इसे भी पढ़े- भूमि अधिग्रहण बिल पर विपक्ष ने फूंका बिगुल, हेमंत ने कहा – जनता पर थोपा जा रहा काला कानून
नियमित और संतुलित खानपान जरूरी
चिकित्सक सलाह देते हैं तो तुरंत उस पर अमल करें. तमाम व्यस्तताओं के बावजूद नियमित रूप से चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए. पुलिस पदाधिकारियों ने विशेषज्ञों से स्वास्थ्य से संबंधित कई सवाल भी की है. जिसका विशेषज्ञों द्वारा जवाब दिया गया. विशेषज्ञों ने बताया कि आप नियमित रूप से व्यायाम, योग आदि के माध्यम से भी अपनी रोगों को टाल सकते हैं. इसके अलावे नियमित और संतुलित खानपान भी बेहद जरूरी है. मोटापा कई प्रकार की बीमारियों को जन्म देता है. इससे बचाव को लेकर नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करना चाहिए. पुलिस पदाधिकारियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ-साथ तनाव मुक्त रहने को लेकर भी कई महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया. पुलिस अधिकारियों ने संकल्पित रूप से कार्यशाला में बताई गई जानकारियों को अमल में लाने की बात कही.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




