
Ranchi : भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव और स्मार्ट सिटीज मिशन के निदेशक कुणाल कुमार ने गुरुवार को रांची स्मार्ट सिटी के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा की और पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये. श्री कुमार ने कहा कि रांची में क्षेत्र आधारित विकास के तर्ज पर विकसित हो रही स्मार्ट सिटी में बेहतर कार्य हो रहे हैं पर हमें और भी नयी तक्नीक और अभिनव विचार पर आधारित पहल करने की जरूरत है, जिससे हम अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित कर पायें. उन्होंने कहा कि एबीडी क्षेत्र में बन रहे साईकिल लेन और फुटपाथ की भी जांच कर लें और उसका इस्तेमाल शुरू कर दें. उन्होंने स्मार्ट सिटी में एकीकृत आधारभूत संरचना विकास, कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर और साईकिल योजना की जानकारी ली. इस क्रम में उन्होंने कई आवश्यक निर्देश भी दिये.
स्मार्ट सिटी शहर के अन्य जगहों या दूसरे शहरों में भी इस प्रकार के शहर निर्माण की दिशा में कार्य करे. इस मौके पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए रांची स्मार्ट सिटी की योजनाओं की जानकारी दी गयी.
- स्मार्ट सिटी में बन रहे साइकिल ट्रैक और फुटपाथ का ट्रायल करें.
- निर्माण कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग करें.
- पुलिस के साथ मिल कर शहर के क्राइम और एक्सीडेंट स्पॉट चिन्हित कर कार्य करें.
- सरकार की विभिन्न एजेंसियों से मिलकर वैसे चिन्हित जगहों पर कैमरा और स्ट्रीट लाईट लगवायें.
- पुलिस के साथ मिल कर कमांड सेंटर से ही एंबुलेंस या अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनवायें.
समीक्षा के दौरान रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक तक्नीकी राकेश कुमार नंन्दक्योलियार, मुख्य वित्त पदाधिकारी ज्योति पुष्प, परियोजना पदाधिकारी कंस्ट्रक्शन मदन गोपाल चौधरी, कंपनी सेक्रेटरी बिपिन बिहारी शाह, पीआरओ अमित कुमार, प्रबंधक कमलजीत शर्मा, प्रबंधक उत्कर्ष मिश्रा, लीगल एक्सक्युटिव सतीश कुमार और पीएमसी से प्रबंधक अंजनी दुबे मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें – ममता बनर्जी की कार्बन कॉपी है हेमंत सोरेन सरकार, झारखंड में NRC की जरूरतः सिद्धार्थ नाथ सिंह



