Deoghar

देवघर में सेप्टेज प्रबंधन योजना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Deoghar: देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल की अध्यक्षता में शनिवार को सेप्टेज प्रबंधन योजना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कि देवघर नगर निगम अमृत योजना के तहत चयनित शहर है. योजना का महत्वपूर्ण भाग सेप्टेज प्रबंधन योजना है. इसके लिए सरकार ने बीटीएल ईपीसी लिमिटेड व पीएमसी एनजेएस है. योजना की लागत राशि 39.41 करोड़ रुपये है. अब तक योजना की प्रगति 68 प्रतिशत है. इसके अलावा सिविल कार्य 80 प्रतिशत तथा विद्युतीकरण कार्य 95 प्रतिशत है. साथ ही वृक्षारोपण, साफ सफाई व सौंदर्यीकरण कार्य प्रगति पर है. मई 2023 के अंत तक सेप्टेज प्रबंधन योजना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा. संबंधित योजना के संचालन से प्रबंधन के दौरान शेष पानी से सोलिड बेस्ट मैंनेजमेंट के उपयोग में लाई जाने वाले वाहन के साफ सफाई में किया जाएगाा. साथ ही अवशेष सामग्री का उपयोग कृषि कार्य के लिए किया जाएगा.बैठक में नगर निगम व कार्य ऐजेंसी के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: देवघर एम्स में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का भाजपाइयों ने किया स्वागत

Related Articles

Back to top button