BiharNEWS

गया में जहरीली शराब पीने से चाचा-भतीजे की मौत, एक दर्जन बीमार

Gaya: जिले के आमस थाना क्षेत्र के पथरा गांव में जहरीली शराब पीने से चाचा भतीजे की मौत हो गई. जबकि एक दर्जन लोग बीमार हो गए हैं. मृतक के परिजनों के मुताबिक गांव के ही कुछ घरों में शराब बनाकर बेचा जाता है, जहां सोमवार की देर रात गांव के कुछ लोगों ने शराब पिया था. शराब पीने के कुछ देर के बाद ही सभी लोगों की धीरे-धीरे तबीयत खराब होने लगी जिसके बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया.

अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेश कुमार ने 2 की स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई. मृतक अर्जुन पासवान 40 वर्ष और अमर पासवान 36 वर्ष रिश्ते में चाचा भतीजा है. वहीं शराब पीने से बीमार पड़े करीब एक दर्जन लोगों को रात भर इलाज करने के बाद मंगलवार सुबह में बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल रेफर किया गया है.

ग्रामीण जहरीली शराब से हुई मौत को लेकर सीधे पुलिस को दोषी ठहरा रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि आमद थाना से मथुरा गांव की दूरी 1 किलोमीटर भी नहीं है ऐसे में इस गांव में खुलेआम शराब बिकता है और पुलिस बिल्कुल कोई कार्रवाई नहीं करती है. घटना की खबर सुनकर से घाटी के डीएसपी भी पहुंच चुके हैं और वह छापेमारी में शामिल है.

Related Articles

Back to top button