Crime NewsKhunti

व्यवसायियों से लूटपाट कर भाग रहे दो युवक गिरफ्तार, पूछताछ में पता चला PLFI के उग्रवादी हैं दोनों

Khunti : तोरपा के डोड़मा बाजार से शुक्रवार को व्यवसायियों से लूटपाट कर भागने के क्रम में पकड़े गये दोनों अपराधी पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य निकले. गिरफ्तार उग्रवादियों में एक सोनू मांझी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. गिरफ्तार किये गये दूसरे उग्रवादी का नाम कार्तिक मांझी है. पुलिस ने इनके पास से नाइन एमएम की देसी पिस्टल, संगठन का लेटरपैड, चार गोली, खाली मैगजीन, चार मोबाइल, 3860 रुपये नकद बरामद किये हैं.

व्यवसायी से लूटे थे हजारों रुपये

तोरपा थाना क्षेत्र के डोड़मा साप्ताहिक बाजार में शुक्रवार को हथियार के बल पर इन दोनों युवकों ने व्यापारी से हजारों रुपये लूट लिये थे. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद ये दोनों भाग गये. ग्रामीणों ने इन दोनों का पीछा किया, लेकिन दोनों भागने में सफल रहे थे. इधर, घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों युवकों का पीछा किया. पुलिस ने सोसोटोली के पास घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब दोनों उग्रवादियों की तलाशी ली, तो उनके पास से हथियार और लूट के पैसे भी बरामद हुए. पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की, तो पता चला कि ये दोनों पीएलएफआई के उग्रवादी हैं.

इसे भी पढ़ें- भाजपा सांसद रवींद्र पांडेय पर महिला ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, कतरास थाना में शिकायत दर्ज

इसे भी पढ़ें- छह माह से मृृृत पिता को जिंदा करने के लिए बेटा कर रहा था तंत्र-मंत्र, घर के अंदर छिपा रखा था शव

Related Articles

Back to top button