
Jamshedpur : सरायकेला-कांड्रा रोड पर गोपीडीह के समीप बीते रविवार शाम हुई भीषण सड़क हादसे में मौके पर ही दो बच्चों समेत ऑटो चालक की मौत हो गयी थी. वहीं नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे. उन सभी को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर किया था. घायलों में शामिल आरती लोहार की भी इलाज के क्रम मौत हो गयी थी. फिलहाल दुर्घटना में घायल पूजा लोहार और राधा लोहार नामक महिलाओं फिलहाल कोमा में है. उनका इलाज टीएमएच में चल रहा है.
इसे भी पढ़ें – बिरसानगर में पड़ोसी ने नाबालिग को भगाकर करायी शादी, एसएसपी से शिकायत, आरोप से मुकरी महिला
बता दें कि दुर्घटना पिछले रविवार को तब घटी थी, जब सरायकेला की ओर से तेज गति से आ रहे सीमेंट ढोने वाले एलपीटी 407 वाहन ने कांड्रा से आ रहे सवारी ऑटो और कार को भी टक्कर मार दी थी. टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो चालक और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी थी. ऑटो में कुल 14 लोग सवार थे. सभी मानगो के उलीडीह से सरायकेला की ओर लौट रहे थे. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया था. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया था.
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर डीसी ऑफिस के सामने नो पार्किंग में खड़े वाहनों से वसूला जुर्माना, कई गाड़ियां जब्त




