
Ranchi: सीएम एक्सिलेंस स्कूल कांके (रांची) के दो स्टूडेंट्स का चयन अंडर-14 फुटबॉल टीम (एसजीएफआई) के लिए हुआ है. इनमें ममता कुमारी कक्षा 10 एवं कक्षा नौवीं के छात्र आलोक मुंडा शामिल हैं. ये दोनों 25 अप्रैल से 29 अप्रैल तक कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में आयोजित होने वाले एसजीएफआई टूर्नामेंट (फुटबॉल, अंडर-14, लड़का, लड़की) में झारखंड टीम में नजर आएंगे.
इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि सीएम एक्सीलेंस के बच्चों को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. इसके चयन से विद्यालय के प्राचार्य आनंद मिश्रा एवं विद्यालय के कई शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. इसकी जानकारी विद्यालय के शारीरिक शिक्षक प्रवीण कुमार ने दी.




