
Bokaro : बोकारो जिले के पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के ऊपरघाट में दो नाबालिग लड़कियों के साथ शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म के मामले में पेंक-नारायणपुर पुलिस ने बुधवार की रात गोमिया से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये दोनों आरोपी गोमिया में हैं. इसके बाद पुलिस ने छापामारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ें- बरियातू मैदान में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, आत्महत्या की जताई जा रही है आशंका
क्या है मामला
ऊपरघाट के पलामू पंचायत की रहनेवाली दो नाबालिपग लड़कियों के साथ पड़ोस के बरई गांव के दो युवकों आनंद साव व रामू साव ने शादी का प्रभोलन देकर लगातार दो साल तक दुष्कर्म किया. 10 सितंबर 2018 को मुंबई ले जाने के बहाने बोलेरो वाहन से गोमिया, बोकारो थर्मल व बेरमो रेलवे स्टेशन तीन दिन तक घुमाते रहे और बलात्कार किया गया. इसके बाद बोकरो थर्मल रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गये. बाद में दोनों आरोपी के दोस्त व भाई अब्दुल अंसारी और उपेंद्र साव ने बोलेरो वाहन में चाकू का भय दिखाकर बलात्कार किया और पेंक-नारायणपुर थाना के पास छोड़कर भाग गये. घटना के बाद थाना में कांड संख्या 47/2018 के तहत मामला दर्ज किया गया. लेकिन, एक माह के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के बाद आक्रोशित ग्रामीण पेंक-नारायणपुर थाना का घेराव करते हुए अनिश्चितकालीन अमरण-अनशन में बैठ गये थे. इसके बाद बोकारो एसपी कार्तिक एस के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और आंदोलन से हटे. पुलिस की बढ़ती दबिश के कारण एक आरोपी बोलेरो चालक अब्दुल अंसारी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. इस मामले में पुलिस पर आरोपी को बचाने का भी आरोप लगा, जिसके कारण कांड के अनुसंधानकर्ता नवीन कुमार को पेंक-नारायणपुर थाना से हटाकर पुलिस केंद्र भेज दिया गया. इस अभियान में सअनि नवीन कुमार, उमेश कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
इसे भी पढ़ें- राढू जंगल से नग्न हालत में मिला अज्ञात महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
आरोपी बोले- बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं दोनों लड़कियां
गिरफ्तार दोनों युवक आनंद साव व रामू साव ने कहा, “हम दोनों पर लगाये गये आरोप बेबुनियाद हैं. साजिश के तहत हमें फंसाया जा रहा है. प्रेम-प्रसंग या दुष्कर्म की बात गलत है.”




