
Ranchi/Bokaro: दिल्ली निवासी सह समाजसेवी एवं विश्व प्रसिद्ध सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह रविवार को आशु भाटिया एथलेटिक्स एकेडमी पहुंचे. वहां मौजूद बच्चों (कैडेट्स) मुलाकात की. शुभकामनाएं एवं बधाई देते आशवस्त करते कहा कि बच्चों की जो भी जरूरतें ट्रेनिंग के लिए होंगी, वे उसे पूरा करने में मदद देंगे. साथ ही उन्होंने हर बच्चे को ट्रैक सूट देने की घोषणा की. कहा कि बहुत जल्द बच्चों तक ट्रैक सूट पहुंच जाएगी. इसके अलावा उन्होंने एकेडमी का जायजा भी लिया. सराहना करते कहा कि इतनी छोटी सी जगह पर एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए इस तरह का माहौल बनाना अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है. भाटिया एथलेटिक्स एकेडमी के डायरेक्टर आशु भाटिया को धन्यवाद देते कहा कि वे बच्चों के हुनर को उभारने में सराहनीय प्रयास कर रहे हैं. उन्हें बहुत खुशी है कि यहां के बच्चों को नौकरी भी मिल रही है. एकेडमी की एथलीट रही इंटरनेशनल प्लेयर फ्लोरेंस बारला को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे में टीसी पद पर नौकरी मिलने का जिक्र करते इसे प्रेरक बताया. पूरे एकेडमी को शुभकामनाएं देते कहा कि उन्हें भरोसा है कि एकेडमी इसी तरह अपने राज्य और देश के लिए प्रतिभाओं को उभारने में योगदान देगा.
इसे भी पढ़ें: उमंग 2023: बस्तियों में रहने वाले जनजाति समाज के 300 से ज्यादा बच्चों ने 8 खेलों में दिखाया हुनर




