
झारखंड की ओर से वेतन डुंगडुंग ने तूफानी हवा की तरह कुल 10 गोल किये. इसके अलावा अलबेला रानी ने 7, प्रमिला सोरेंग ने 5, फुलमनी भेंगरा ने 4, एडलीन बागे ने 3, रोशनी डुंगडुंग ने 3 गोल, रेशमा सोरेंग ने 2, दीप्ति टोप्पो और निराली कुजूर ने एक-एक गोल किये. झारखंड का अगला मैच 9 मई को आंध्र प्रदेश के साथ होगा.
इसे भी पढ़ें:ईडी की कार्रवाई से ऐसा लग रहा है कि केवल गैरभाजपाई राज्यों में ही भ्रष्टाचार हैः कांग्रेस
झारखंड की यह रही टीम
झारखंड टीम- अंजली बिंझिया, रेशमा सोरेंग, डिप्टी टोप्पो, सिमता मिंज, अलबेला रानी टोप्पो, प्रमिला सोरेंग, वेतन डुंगडुंग, सम्मी बाड़ा, विनीता तिर्की, सुभासी हेमरोम, रानी कुमारी, सुशीला कुजुर, रोशनी डुंगडुंग, नीरू कुल्लू, निराली कुजुर, एडलिन बागे, फुलमनी भेंगरा, अमृता मिंज. टीम के साथ कोच बिगन सोय और मैनेजर प्रतिमा तिर्की भी हैं.
इसे भी पढ़ें:ईडी रेडः हिरासत में सीएस सुमन सिंह, छापामारी जारी, मिली कई अहम जानकारी
इन्होंने दी बधाई
झारखंड टीम की आज की जीत पर अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, शशिकांत प्रसाद, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी, माइकल लाल, प्रतिमा बरवा, अश्रिता लकड़ा, सनातन विजय सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : कोयला घोटाले’ में बुरा फंसा दीदी का परिवार, ममता के भतीजे की पत्नी के खिलाफ वारंट जारी




