
Hazaribagh : डेमोटांड़ के पास बुधवार की देर रात करीब एक बजे मोरांगी में एनएच-33 पर भीषण सड़क दुर्घटना में दो की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि बबुआन सवारी बस और एक ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई. यह बस टाटा से आरा जा रही थी.
इस सड़क दुर्घटना में बस चालक और एक यात्री मौत हो गई. वहीं एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मुफस्सिल थाना प्रभारी बजरंगी महतो और एनएचआई की इमरजेंसी मेडिकल टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में काफी सक्रियता दिखाई.
इसे भी पढ़ें : बिहार में 200 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की होगी स्थापना

कटकमसांडी के युवा समाजसेवी दयानंद राय ब्रह्मभट्ट ने इस घटना की जानकारी सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी को दी. उन्होंने घटनास्थल पर तत्काल विधायक के सौंपे एंबुलेंस को भेजा और खुद एचएमसीएच पहुंचकर चिकित्सकों और स्वाथकर्मियों को अलर्ट मोड पर रखा.
घायलों की मदद में उनके साथ स्थानीय समाजसेवी भास्कर गुप्ता, बड़ा अखाड़ा के महंथ विजयानंद दास समेत कई लोग लग गए.एनएमसीएच में पहुंचे घायलों के परिजन अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते दिखे.
इसे भी पढ़ें : शीतकालीन सत्र का पहला दिन, शोक प्रकाश पर सत्ता और विपक्ष की राजनीति, कार्यवाही शुक्रवार तक स्थगित




