
Ranchi: झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र का पहला दिन शोक प्रकाश पढ़ने के बाद शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया. शोक प्रकाश कुल 11 जनप्रतिनिधियों ने पढ़े. सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने पढ़ा. इसके बाद जेएमएम की तरफ से हेमंत सोरेन, बीजेपी की तरफ से बिरंची नारायण, कांग्रेस की तरफ से आलमगीर आलम, जेवीएम से प्रदीप यादव, सीपीआई से विनोद सिंह, आजसू से सुदेश महतो, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से कमलेश सिंह, राजद से सत्यानंद भोक्ता, निर्दलीय विधायक सरयू राय और अमित यादव ने शोक प्रकाश सदन में पढ़ा. सभी ने देश और राज्य में दिवंगत शख्सियतों को श्रद्धा सुमन सुमन अर्पित किए.

थोड़ी राजनिति भी हुई
सदन की कार्यवाही ठीक 11.04 बजे शुरू हुई. जैसे ही अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो सदन में दाखिल होते ही, बीजेपी के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने जेएमएम और कांग्रेस की तरफ इशारा करते हुए अध्यक्ष का ध्यान सत्ता पक्ष के विधायकों की उपस्थिति की तरफ कराया. जिसपर जवाब देते हुए कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि आप इस वजह से चिंतित ना हो. उपस्थिति दुरुस्त है. कांग्रेस की तरफ से आलमगीर आलम शोक प्रकाश पढने के बाद जब जेवीएम की तरफ से प्रदीप यादव ने शोक प्रकाश पढ़ा तो बिरंची ने इस बात का विरोध किया. उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के विधायक दल के नेता ने शोक प्रकाश पढ़ ही लिया है तो फिर से उपनेता से पढ़वाने की क्या जरूरत.
इसे भी पढ़ें : सुंदरनगर में रफ्तार में आ रही कार ने गोलगप्पा ठेला को टक्कर मारी, एक घायल
हालांकि अध्यक्ष ने इस बात पर संज्ञान नहीं लिया. वहीं शोक प्रकाश पढ़ते वक्त प्रदीप यादव ने किसान आंदोलन के वक्त मारे गए किसानों को भी शोक प्रकाश में जोड़ा. उन्होंने कहा कि किसान ही देश का असल लाल होता है. यह भी कहा कि किसान आंदोलन कर रहे जिन किसानों को गाड़ी से रौंद कर मार डाला गया उनके प्रति भी झारखंड विधानसभा श्रद्धा सुमन अर्पित करता है. वहीं सरयू राय ने सदन में कहा कि तमाम लोगों के साथ शोक प्रकाश में विंग कमांडर वरुण सिंह का नाम भी जुटना चाहिए. बिनोद सिंह और अमित यादव ने कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन में एक ठेका मजदूर की मौत पर सदन का ध्यान आकर्षित कराया. कहा कि दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद उनके परिजन मुआवजे के लिए शव नहीं ले जा रहे. पोस्टमार्टम के बाद शव इतनी ठंड में यूं ही पड़ा है.
इसे भी पढ़ें : बिहार में 200 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की होगी स्थापना




