
Muzaffarpur : जिले के पियर थाना क्षेत्र के बगाही गांव में जमीनी विवाद में एक किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान टुन्नी कुमारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर पियर थानेदार रवि गुप्ता दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. मृतका के मामा ने बताया कि टुन्नी चार बहन और दो भाई हैं. तीन बहन और एक भाई की शादी हो चुकी है. सभी बाहर रहते हैं. छोटा भाई भी दूसरे प्रदेश में रहकर काम करता है. परिवार के लोग टुन्नी की शादी करने की तैयारी कर रहे थे. इसलिए लड़का देखा जा रहा था. नए साल में उसकी शादी करने वाले थे. इसके बाद छोटे भाई की भी शादी होती. लेकिन, इससे पूर्व इस घटना ने पूरे परिवार में खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया.
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में बस और ट्रक की टक्कर में दो की मौत, कई घायल
परिजनों के अुनसार ढाई कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इसे लेकर कई बार आरोपियों ने मारपीट भी की. इधर, कुछ दिनों से किशोरी की हत्या करने की धमकी दी जा रही थी. उक्त जमीन पर वर्तमान में मृतका के घर वालों का कब्जा है. लेकिन, आरोपी पक्ष इसपर अपना दावा ठोक रहे हैं. इसी को लेकर हमेशा विवाद होता है. इसी रंजिश में उसकी हत्या कर दी गई.
इसे भी पढ़ें : बिहार में 200 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की होगी स्थापना




