
Palamu : पलामू जिले में शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई. पहली रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार गांव की बताई गई है. हुटार दक्षिण टोला से वाडॅ सदस्य राजेश कुमार की पत्नी का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया. संदेहास्पद स्थिति में मौत से गांव व परिजन मर्माहत है. मृतका के परिवार वालों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. परिवार वालों ने बताया कि महिला का कोई संतान नहीं था, जिससे ससुराल वाले हमेशा प्रताड़ित किया करते थे.
वहीं दूसरी घटना में ट्रैक्टर ड्राइवर धर्मेंद्र मुसहर की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई. उसका शव रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह स्थिति पिलर मोड के पास सड़क किनारे पाया गया. सड़क किनारे शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. हालांकि पुलिस दोनों मामले में गंभीरता दिखाते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेज दिया है.




