JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

11 झाप्रसे अफसरों के IAS में प्रमोशन के लिए सारी क्योरी क्लीयर, यूपीएससी जल्द बैठक कर लेगा निर्णय, दिसंबर तक अधिसूचना

Ranchi: झारखंड प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों के आईएएस बनने का रास्ता साफ हो गया है. कार्मिक विभाग ने इन अधिकारियों के प्रमोशन के लिए यूपीएससी की सारी क्योरी को क्लीयर कर दिया है. नई दिल्ली जाकर कार्मिक विभाग के अधिकारियों ने झाप्रसे अधिकारियों से संबंधित क्योरी का जवाब दिया है. बता दें कि, राज्य प्रशासनिक सेवा से 11 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रमोशन मिलना है. केंद्र सरकार ने इसके लिए रिक्तियां दी है. इसी आलोक में कार्मिक विभाग ने योग्य 33 अफसरों की सूची तैयार की है. स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक कर यूपीएससी को प्रस्ताव भेजा था. लेकिन यूपीएससी ने दो बार इस पर क्योरी कर दिया है. निगरानी स्वच्छता प्रमाण पत्र सहित अन्य विषयों पर यूपीएससी ने जानकारी मांगी. कार्मिक विभाग ने दोनों बार क्योरी क्लीयर किया है. अधिकारियों का कहना है कि इस बार यूपीएससी संतुष्ट है और कोई नयी क्योरी नहीं आयी है. ऐसे में अब जल्द ही यूपीएससी बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें इन अधिकारियों के प्रमोशन पर सहमति दी जायेगी. 11 अधिकारी आईएएस बनेंगे. संभवत: इस साल दिसंबर या जनवरी में कार्मिक मंत्रालय भारत सरकार इस संबंध में अधिसूचना जारी कर देगा.

इसे भी पढ़ें: पेसा नियमावली 2022 तैयार, ग्रामसभाओं को शक्तिशाली और अधिकार संपन्न बनाने का प्रावधान

Related Articles

Back to top button