BiharCorona_UpdatesLead News

युवक को एक साथ लगा दी कोरोना वैक्सीन की दो डोज, तबीयत बिगड़ी

Patna: बेगूसराय में कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान लापरवाही देखने को मिली है. सिर्फ 2 सेकेंड के अंदर एक युवक को स्वास्थ्य कर्मी ने कोरोना वैक्सीन के दो टीके लगा दिये. दोनों टीके लगने के बाद युवक का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मामला तेघरा अनुमंडल क्षेत्र के भगवानपुर प्रखंड स्थित चंदौर का है. चंदौर में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया था. पहले से ही सूचना दी गई थी जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग चंदौर स्थित सामुदायिक भवन पर टीका लेने पहुंचे.

इसे भी पढ़ें :झामुमो-कांग्रेस ने तैयार किया 20 सूत्री कमेटी का खाका, राजद को नहीं पूछा

इसी दौरान भगवानपुर थाना क्षेत्र के चंदौर निवासी मोहम्मद साबिर भी कोरोना का टीका लेने के लिए निकल गए. जब उनकी बारी आई तो उन्हें एक टीका लगाया गया.

इतने में ही अधिक संख्या में आए लोगों की वजह से बाहर भगदड़ हो गई जब तक मोहम्मद साबिर वहां से उठकर बाहर जाते तब तक मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें दूसरा टीका भी लगा दिया.

इसे भी पढ़ें :महिला हॉकी टीम में जीत का जज्बा भर विदा हुए कोच शोर्ड मारिन, जाने किसे मिलेगी कमान

मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक को सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया लेकिन युवक का आरोप है कि भर्ती होने के बाद डॉक्टर उसकी देखभाल अच्छे से नहीं कर रहे हैं कुछ टेबलेट देकर इलाज के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है. हालांकि युवक ने बेचैनी की शिकायत की है उसे चक्कर आ रहे हैं शिकायत के बावजूद भी युवक का समुचित इलाज नहीं किया जा रहा.

इसे भी पढ़ें :मनरेगा के तहत झारखंड में 5 साल में बने 3347 आंगनबाड़ी केंद्र के भवन

Related Articles

Back to top button