JharkhandLead NewsRanchi

मनरेगा के तहत झारखंड में 5 साल में बने 3347 आंगनबाड़ी केंद्र के भवन

  • राज्य में 1712 आंगनबाड़ी केंद्र के भवन हैं निर्माणाधीन
  • सांसद संजय सेठ के सवाल पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री का जवाब

Ranchi : झारखंड में मनरेगा के तहत 1712 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें रांची में 22 भवन निर्माणाधीन हैं. केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने लोकसभा में अतारांकित प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी. रांची के सांसद संजय सेठ ने यह सवाल पूछा था कि मनरेगा के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण की अनुमति सरकार देती है क्या?

इसे भी पढ़ें :झामुमो-कांग्रेस ने तैयार किया 20 सूत्री कमेटी का खाका, राजद को नहीं पूछा

बीते 5 वर्ष और वर्तमान चालू वर्ष में झारखंड राज्य में मनरेगा के तहत कितने आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण किया गया है? इस पर सरकार की क्या योजना है?

इसके जवाब में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने कहा कि मनरेगा के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भवन निर्माण का कार्य किया जाता है और इसके तहत झारखंड में भी जमीनी स्तर की योजना व अन्य कार्यक्रम को लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों का भवन निर्माण कार्य चल रहा है.

इसे भी पढ़ें :तीन साल में 16 रिमाइंडर के बाद भी किसने दबा रखी है डिप्टी मेयर पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच रिपोर्ट ?

वर्ष 2016-17 से लेकर 2020-21 तक 3347 भवनों का निर्माण झारखंड में किया जा चुका है, इनमें रांची लोकसभा क्षेत्र में 128 भवन शामिल हैं. वहीं 22 जुलाई 2021 तक की स्थिति में झारखंड में 1712 आंगनबाड़ी केंद्र के भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें रांची लोकसभा क्षेत्र के रांची जिले में 22 व सरायकेला-खरसावां जिले में 92 भवन शामिल हैं.

मनरेगा के तहत सबसे अधिक आंगनबाड़ी केंद्र के भवनों का निर्माण साहिबगंज जिले में हो रहा है. वहां 138 भवनों का निर्माण हो रहा है जबकि सबसे कम गुमला जिले में सिर्फ 9 भवनों का निर्माण हो रहा है. मंत्री ने बताया कि समय और परिस्थिति के अनुसार, क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार इसमें समय के साथ बढ़ोतरी भी की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें :धनबाद : सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की संदिग्ध मौत के मामले में कोर्ट पहुंची सीबीआई की टीम

Related Articles

Back to top button