
- अस्पताल के बाहर दी जा रही है इमरजेंसी OPD की सेवा
Chatra : जिले के सीसीएल पिपरवार एरिया के बचरा अस्पताल में दो डॉक्टर और एक स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल को सील कर दिया है. साथ ही, अस्पताल को सैनिटाइज करना शुरू कर दिया गया है.
अस्पताल के एएमओ डॉ एफआर साह ने बताया कि दो डॉक्टर सहित एक लैब टेक्नीशियन की COVID-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. इसके बाद दो दिनों के लिए अस्पताल को बंद कर दिया गया है. हालांकि, अस्पताल के बाहर सिर्फ ओपीडी सेवा जारी है.
अस्पताल के दूसरे डॉक्टरों और कर्मियों की भी करायी जा रही जांच
अस्पताल के अन्य डॉक्टर और कर्मियों को भी जांच के लिए भेजा जा रहा है. सबकी जांच रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल को खोला जायेगा. वहीं, अन्य कर्मियों को भी एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है.
इसे भी पढ़ें-#COVID-19 : भारत में संक्रमण के 67,708 नये मामले आये सामने




