Dhanbad

धनबाद के माझेरपाड़ा में जगन्नाथ देव मंदिर का दो दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह कलश यात्रा के साथ शुरू

Dhanbad: धनबाद के मनईटांड़ स्थित माझेरपाड़ा में जगन्नाथ देव मंदिर का दो दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह शुरू हुआ. रविवार की सुबह माझेरपाड़ा दुर्गा मंदिर से भव्य कलशयात्रा निकाली गई. जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए. कलश यात्रा रेलवे सिनेमा रोड होते हुए पुराना बाजार रत्नेश्वर मंदिर पहुंची. वहां पूजा-अर्चना के बाद कलश में कुएं से जल भरकर महिलाएं टेंपल रोड, मनाईटांड़ होते हुए वापस मंदिर प्रांगण पहुंचीं. इसके बाद सूर्य पूजा, अग्नि स्थापन, मंदिर स्नान के बाद नगर परिक्रमा हुई.

प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान जगन्नाथ मंदिर धनसार के सचिव महेश्वर रावत की देखरेख में किया जा रहा है. दूसरे दिन 25 सितंबर को सूर्य पूजा, गौपूजा, वास्तु पूजा प्राण प्रतिष्ठा, हवन के बाद नए मंदिर में प्रवेश होगा और श्रद्धालु भगवान के दर्शन-पूजन करेंगे. आयोजन को सफल बनाने में केएस बनर्जी, बुरो विश्वास, राणा चट्टराज, टनी बनर्जी कानू विश्वास, छको दा, टुबाई बनर्जी, जयदेब दास, जय दास, बादल सरकार, अमिताभ बनर्जी, अभीक घोष, भुट्टा दा, सुकुमार मुखर्जी, गौरव मंडल आदि लगे हुए हैं.

Related Articles

Back to top button