Crime NewsRanchi

गेम लाइक और सब्सक्राइब करने के नाम पर 63.98 लाख की ठगी, टेलीग्राम पर मैसेज भेजकर फंसाने वाले दो साइबर अपराधी लखनऊ से गिरफ्तार

Ranchi: गेम लाइक और सब्सक्राइब करने के नाम पर 63.98 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी को झारखंड सीआईडी की रांची साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी टेलीग्राम पर मैसेज भेजकर लोगो को फंसाता था. गिरफ्तार आरोपी में यूपी के लखनऊ के सदर कैंट थाना क्षेत्र स्थित बनिया मोहल्ला निवासी राहुल त्रिपाठी और अलीगंज थाना क्षेत्र के सीतापुर निवासी देव प्रकाश का नाम शामिल है.

आरोपी के पास से चार सिम, एक आधार कार्ड, एक पेन कार्ड, एक चेकबूक, एक एटीएम कार्ड और दो मोबाईल पुलिस ने बरामद किया. पुलिस के अनुसार रांची साईबर क्राईम थाना (काण्ड संख्या 105/2023) पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. आरोपी पीड़िता को टेलीग्राम के माध्मय से संपर्क किया था. जिसमें Ludo एवं Fishdom को Like कर स्क्रिीन शॉट भेजने का पार्ट टाईम जॉब ऑफर दिया. आरोपी पीड़िता को टेलीग्राम प्रोफाईल @AC42157, @EvaMi6 एवं @Rahul3319 पर रजिस्टर कर विडियो लाईक करने का काम दिया. उक्त टेलीग्राम प्रोफाईल के माध्यम से दिए गए टास्क को करने के लिए इन्हें विभिन्न बैंक खाताओ में पैसे डालने को बोला गया. इसके बाद आरोपी ने पैसे को Cryptocurrency में Invest करने की बात कही. और इससे मिलने वाले लाभ को ग्लोबल कम्पनी के साईट global-171.in पर दिखाये जाने का झांसा दिया. पीड़िता को इन्वेस्ट किये हुए पैसे Fake Website में दिखना शुरू हो गया, जिससे वह झांसे में आ गई. झांसा में लेने के लिए इनके Account में कुछ पैसे डाले गये परंतु बाद में पैसे डालना बंद कर दिया गया और इस तरह से इनके साथ 63,98,824 रुपये साईबर ठगी कर लिया गया. अलग-अलग बैंक खाताओं में UPI के माध्यम से पैसे डालने को कहा गया था. Financial trail analysis में Fake Company के नाम पर Registered Companies Rajasthan, Madhya Pradesh, Tamil Nadu एवं Uttar Pradesh के बैंक खाता पाये गये जिसमें करोड़ो रुपये के ट्रांजेक्शन किये गये थे. जांच में इन बैंक खाताओ से हुए ट्रांजेक्शन के IP के User का मूल स्थान Hong Kong एवं China में पाया गया. पुलिस संबंधित सभी बैंक खाताओ में 88,93,037 रुपये को फ्रीज करवा दिया. अनुसंधान के क्रम में दोनो आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया.

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का ‘जय जवान’ अन्याय के विरुद्ध, न्याय का युद्ध अभियान से मिलेगा युवाओं को न्याय: नेटा डिसूजा

Related Articles

Back to top button