
Palamu : स्थानीय नियोजन नीति में बदलाव सहित अन्य मांगों को लेकर विधानसभा घेराव करने जाने से पुलिस द्वारा रोके जाने पर आक्रोशित आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं ने हरिहरगंज में एनएच 98 डालटनगंज-औरंगाबाद मुख्य पथ को जाम कर दिया. हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप से जाम को कुछ देर के बाद हटा लिया गया. इस दौरान 103 पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया. हालांकि बाद में उन्हें मुक्त किया गया.
पुलिस द्वारा रोके जाने के खिलाफ केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पलामू प्रभारी पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को थाना के समीप एनएच 98 रोड जाम कर धरना पर बैठ गये. साथ ही हेमंत सरकार मुर्दाबाद, दमनकारी नीति बंद करो, ओबीसी आरक्षण लागू करो आदि नारेबाजी की.
इसे भी पढ़ें:JHARKHAND: आदिवासी बहुल राज्य झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में आदिवासी कोटे की 91 प्रतिशत सीटें रह जाती हैं खाली
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि यह सरकार सत्ता के मद में जनता की आवाज को दबा रही है. इसकी दमनकारी नीतियों से आम जनता त्रस्त है.
उन्होंने कहा कि ओबीसी की बड़ी आबादी को नजरअंदाज कर रही है. वही नियोजन नीति में बदलाव कर लोगों के अधिकार को वंचित कर रही है.
इसे भी पढ़ें:1932 के खतियान पर नीतियां तय करने को लेकर 14 अप्रैल को राज्यभर में सड़कों पर उतरेगी आजसू पार्टी
उन्होंने कहा कि अगर दूसरे राज्य से ब्याह कर कोई लड़की झारखंड आती है तो क्या उसे नियोजन में अधिकार नहीं मिलना चाहिए. एनएच 98 जाम रहने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी.
सड़क जाम में जिला अध्यक्ष दिलीप चौधरी, उपाध्यक्ष विशाल वर्मा उर्फ सोनू, सचिव जितेंद्र विश्वकर्मा व रामजी पासवान, उपाध्यक्ष रामजी पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम गौरव, इरशाद आलम, अजीत कुमार सिंह, बीडी सिंह, अजित मेहता, बलदेव भुइयां सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व लोग शामिल थे.
इसे भी पढ़ें:बिहार विधानसभा : 99 लापता थाने की जांच का मुद्दा सदन में उठा, जोरदार हंगामा




