
Giridih : प्रेरणा शाखा ने मंगलवार को शहर के बड़की दुर्गा मंडप में कार्यक्रम आयोजित कर कई प्रतिभागियों को सम्मानित किया. साल 2020-21 में पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा के नेतृत्व में हुए प्रतियोगिता के दौरान सफल रहे प्रतिभागियों को सम्मान दिया गया. इसमें आर्यन, पार्थ केडिया, अवनी केडिया, सानवी छापरिया, कृष्णा झुनझूनवाला, शुभ बंसईवाला और सृष्टि चिरानियां को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.
प्रतिभागियों के साथ संस्था के कई सदस्यों को भी सामाजिक कार्यों मंं योगदान के लिए सम्मानित किया गया.
के सम्मान समारोह में संस्था की अध्यक्ष आशा खंडेलवाल, स्न्नेहा केडिया, अर्चना केडिया, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, कविता राजगढ़िया, मनीषा छापरिया, निशा जैन, सरिता मोदी, रक्षा खंडेलवाल, आर्या भरतिया और श्वेता शर्मा समेत कई सदस्य मौके पर मौजूद रहीं. अध्यक्ष आशा ने कहा कि प्रेरणा का सामाजिक कार्यक्रम सालों भर जारी रहता है.
इसे भी पढ़ें :झारखंड में शुरू होगी ग्रामीण बस परिवहन योजना : चंपई सोरेन




