
Islamabad : पाकिस्तान (Pakistan) अपने निर्माण के बाद से ही अधिकतर समय अराजक और सियासी उथलपुथल के दौर से गुजरता रहा है. अब ताजा मामले में रविवार को इमरान खान (Imran Khan) सरकार के लिए नेशनल असेंबली में विपक्षी दलों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव (No confidence motion) को बिना मतदान कराए ही खारिज कर दिया गया.
सदन की कार्यवाही के दौरान डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने इमरान सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को विदेशी साजिश से प्रेरित और संविधान के अनुच्छेद 5 का हवाला देते हुए असंवैधानिक बताकर खारिज कर दिया.
इसे भी पढ़ें :IMRAN KHAN : क्रिकेट के पीच पर ग्रेट ऑलराउंडर से लेकर राजनीति में भी मैदान मारनेवाले इमरान के उत्थान और पतन की पूरी दास्तान
विपक्ष ने सदन पर कब्जा कर चलाई कार्यवाही, खुद का नया स्पीकर चुना
इसके बाद इस कदम से नाराज होकर सिर्फ विपक्षी दलों ने सत्र चलाया. इस दौरान अयाज सादिक को नया स्पीकर चुना गया. इतना ही नहीं इससे आगे जाकर विपक्ष ने शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री चुना.
विधानसभाओं को भी भंग करने का प्रस्ताव भेजा
इसके बाद इमरान खान ने पाकिस्तान की आवाम को संबोधित करते हुए चुनाव की तैयारी करने के लिए कहा. उन्होंने कहा, ”मुल्क के खिलाफ इतनी बड़ी साजिश की जा रही थी. वह साजिश आज फेल हो गई है. उन्होंने कहा कि, मैं अपनी कौम को कहता हूं कि वह चुनाव की तैयारी करें.” इमरान खान ने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को नेशनल असेंबली समेत सभी विधानसभाओं को भंग करने का प्रस्ताव भेजा, जिसे मंजूर कर लिया गया.
सुप्रीम कोर्ट ने बनायी स्पेशल बेंच
इधर विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. पीएमएलएन और पीपीपी सुप्रीम कोर्ट में पिटिशन फाइल किया है. पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए स्पेशल बेंच का गठन किया है.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : राष्ट्रपति ने पाकिस्तान नेशनल असेंबली भंग की, 90 दिन में चुनाव कराने को कहा, विपक्ष ने किया सदन पर कब्जा
पूर्व पीएम नवाज शरीफ के भाई हैं शहबाज
शहबाज शरीफ पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई और पाकिस्तान नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता हैं. शहबाज 1988 में पंजाब प्रांतीय विधानसभा के लिए चुने गए हैं और 1990 में नेशनल असेंबली के लिए चुने गए थे. वह 1993 में फिर से पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए और उन्हें विपक्ष का नेता घोषित किया गया.
पहली बार 1997 में मुख्यमंत्री बने थे शहबाज
पहली बार वह 1997 में मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए थे. साल 1999 में हुए एक मिलिट्री कूप के बाद, शहबाज ने अपने परिवार के साथ सऊदी अरब में छिपकर कई वर्ष बिताए और 2007 में दोबारा पाकिस्तान लौट आए.
2008 के आम चुनावों में प्रांत में पीएमएल-एन (PML-N) की जीत के बाद उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए पंजाब का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था. वह 2013 में तीसरी बार पंजाब के सीएम के रूप में चुने गए और 2018 के आम चुनावों में अपनी पार्टी की हार होने तक अपना कार्यकाल पूरा किया. उनके भाई नवाज शरीफ को पद से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उन्हें पीएमएल-एन का अध्यक्ष बनाया गया था. साल 2018 के चुनावों के बाद उन्हें पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता के रूप में नामित किया गया था.
इसे भी पढ़ें :कांग्रेसियों ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, कहा- झारखंड में बोर्ड-निगम का जल्द हो गठन




