
Hazaribag: कोर्रा थाना क्षेत्र के गांधीनगर जबरा स्थित अपार्टमेंट में स्थित हजारीबाग के पूर्व माइनिंग अफसर दरोगा राय के 504 नंबर फ्लैट से दिनदहाड़े चोरी होने की सूचना है. इस संबंध में फ्लैट के मालिक दरोगा राय ने लिखित आवेदन देकर थाना को सूचना दी है.
आवेदन के अनुसार फ्लैट के मालिक अपने फ्लैट के मेन लॉक को बिना बंद किए कहीं चले गए थे. अपार्टमेंट में सिक्योरिटी गार्ड होने के बावजूद भी दिनदहाड़े एक चोर ने अपार्टमेंट के पांचवे तल के फ्लैट नंबर 504 में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
कमरे के अंदर अलमारी में रखे करीबन 2 से ढाई लाख रुपए के जेवर की चोरी होने की बात कही गई है. इस संबंध में कोर्रा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा से पूछे जाने पर बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस जांच में जुट गई है. अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड को बुलाकर पूछताछ की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल का ये है हाल, ठीक होने के बजाय कहीं और बीमार न हो जायें मरीज




