
Palamu: पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के पाठकपगार गांव से टीएसपीसी के समर्थक इनायत उल्लाह अंसारी उर्फ गोरा मियां (उम्र करीब 61 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है. मनातू थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि टीएसपीसी समर्थक इनायत उल्लाह अंसारी उर्फ गोरा मैया अपना गांव पाठक का घर आया है वरीय पदाधिकारी को निर्देशानुसार एक टीम गठित कर गांव स्थित घर पर विधिवत छापेमारी की गई. जिसमें इनायत उल्लाह अंसारी को कांड संख्या 63/8,17 सी. एल. ए. एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया हैं. जो 12 साल से फिरार चल रहा था. उन्होंने बताया कि इसका अपराधिक इतिहास है. पहले भी जेल जा चुका है और तरहसी थाना में भी कांड संख्या 37/11 इसका एक और मामला पहले दर्ज है. बुधवार को जेल भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के बाद टाटा स्टील में एक साल के कंपनी वीर की निकली बहाली




