World

#Trump अचानक पहुंचे अफगानिस्तान, कहा,  #Taliban के साथ अफगान शांति वार्ता फिर शुरू हो गयी है

Washington :  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने थैंक्सगिविंग’ के मौके पर अचानक अफगानिस्तान पहुंचकर तालिबान के साथ एक बार फिर शांति वार्ता शुरू करने का ऐलान किया, लेकिन अपने सैनिकों को वहां से वापस बुलाने की कोई समयसीमा देने से मना कर दिया.

बगराम एयर फील्ड में गुरुवार को पत्रकारों के तालिबान से दोबारा बातचीत शुरू करने के सवाल पर कहा ट्रम्प ने कहा, हां. उन्होंने कहा, ‘तालिबान समझौता करना चाहता है और हम उनसे मिलने वाले हैं.  जब हम संघर्ष विराम चाहते थे, वे संघर्ष विराम नहीं चाहते थे और अब वे संघर्ष विराम चाहते हैं.मुझे लगता है कि ऐसे यह सफल हो पायेगा.

इसे भी पढ़ें : मोदी की जिम्मेदारी, राज्य की कमान संभाल रहे ‘छोटे भाई’ उद्धव का करें सहयोग: शिवसेना

अमेरिकी सैनिकों की संख्या घटाकर 8,600 करना चाहते हैं

राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका ने पिछले छह महीने में काफी प्रगति की है और उसके साथ ही अपने सैनिक भी वापस बुला रहा है. अफगानिस्तान में अमेरिका के सबसे बड़े हवाई क्षेत्र में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ जल्दबाजी में आयोजित द्विपक्षीय बैठक के दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘हम तब तक वहां रहेंगे जब तक की कोई समझौता नहीं हो जाता या हमारी पूरी तरह जीत नहीं हो जाती और वे समझौता करने को उत्सुक हैं.

ट्रम्प ने इस बात की पुष्टि की कि वह अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की संख्या घटाकर 8,600 करना चाहते हैं.  अभी वहां 14000 अमेरिकी सैनिक हैं, हालांकि सैन्य अधिकारियों ने इस आंकड़े की पुष्टि नहीं की है.

इसे भी पढ़ें : #SriLankanPresident: भारत और श्रीलंका के संबंधों को ऊंचाईयों पर ले जाना चाहता हूं- गोटबाया राजपक्षे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button