
Koderma: गायत्री शक्ति पीठ हरिद्वार के तत्वाधान में राज्यव्यापी रक्तदान शिविर के तहत रविवार को झुमरीतिलैया के गायत्री शक्ति पीठ में गायत्री परिवार का 5वां जिला स्तरीय रक्तदान शिविर किया गया. गायत्री परिवार, युवा मंडल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय प्रेमचंद लाल मोदी की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन गायत्री मंदिर के परिसर में किया गया.
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद की अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉक्टर आरके दीपक, डॉक्टर सुजीत राज, सचिव सुरेश पिलानिया, गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी अर्जुन राणा, कार्यक्रम के संयोजक राजेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. बतौर मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि रक्तदाता किसी के जीवन के नायक होते हैं. प्रत्येक मनुष्य को साल में तीन बार रक्तदान करना चाहिए.
रक्तदान करने से जहां शरीर में नया रक्त संग्रह होता है, वहीं एक यूनिट रक्तदान से 3 व्यक्तियों का जीवन बचता है, लोग रक्तदान करें और जीवन का उपहार दे. रक्तदान कर मानव जाति के लिए इससे बड़ा सेवा का कार्य नहीं है. उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि दूसरे को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित करें. कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा मंडल के मृत्युंजय भास्कर, चंदन मोदी, प्रशांत नायक, संतोष
बरनवाल के अलावा गायत्री परिवार के महेंद्र मोदी, सुधीर चंद्र वैद्य, उमेश्वर प्रसाद, भिखारी राणा, राजेंद्र मिष्टकार, हिरामन सिंह, परिवर्जक रंजन जी, महिला सहयोगी में महिला सहयोगी सुनीता सिंह, अंजली देवी, सुनैना देवी, प्राची कुमारी, साक्षी कुमारी के अलावा अनेक लोग उपस्थित हुए




